upc, code 128, code 39, interleaved 2 of 5, postnet, and more
बारकोड प्रिंट करना हमारी विशेषता है। हम 15 वर्षों से बारकोड लिख रहे हैं व बारकोड सॉफ्टवेयर बेच रहे हैं। और यह काम हमें पसन्द है।
हमारा सॉफ्टवेयर UPC बारकोड प्रिंट करता है, जिसमें ISBN-13 बारकोड, कोड 128 बारकोड, कोड 39 बारकोड, 5 में से 2 इंटरलीव्ड बारकोड, और लगभग हर वह अन्य बारकोड प्रतीक चिन्ह शामिल है जिसकी आपको कभी ज़रूरत होगी या जिसे आप कभी बनाना चाहेंगे। चाहे आप विंडोज, OS X, लीनक्स, यूनिक्स प्रयोग कर रहे हों, या ब्लैकबोर्ड पर चॉक का इस्तेमाल कर रहे हों, हम फुर्ती और आसानी के साथ बारकोड बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
जब आप हमारा बार कोड सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करते हैं, तो आप फोंट इस्तेमाल कर रहे होते हैं। ये उसी प्रकार के ट्रू टाइप और टाइप 1 पोस्टस्क्रिप्ट फोंट हैं जिनका आप हर रोज़ इस्तेमाल करते हैं सिवाय इसके कि ये प्रतीक फोंट हैं जो बारकोड प्रदर्शित करते हैं और उन्हें प्रिंट करते हैं। मुख्य बात उस विज़र्ड यूटिलिटी यानि विशेषज्ञ उपयोग या मुफ्त नमूना कोड का प्रयोग करना है जो हमारे फोंट्स के साथ आता है। एक्सेल, क्रिसटल रिपोर्टों जैसी चीजों, व अन्य उपयोगों के लिये विज़र्ड तथा सम्बन्धित उपयोग प्लग-इन बारकोड की लाइनों को शुरू करने और उन्हें खत्म करने का ध्यान रखते हैं, किसी भी आवश्यक जाँच अंकों की गणना करते हैं, और हमारे फोंट्स के चिन्हों के खाके के अन्दर चित्रित हो जाते हैं। आपको बस इतना जानना है कि यह फुर्ती के साथ होता है और सरल है।
हमारे हर प्रॉडक्ट के साथ हमारे विज़र्ड के अलावा ढेर सारे मुफ्त नमूना कोड मिलते हैं। और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हमारी तकनीकी सहायता मुफ्त है। हमेशा के लिए। अगर आपने बारकोड का पहले इस्तेमाल नहीं किया है, तो बारकोड के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों यानि FAQ तथा हमारे अन्य श्वेत पत्रों को पढ़ने के लिये समय निकालें।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने निर्णय खुद लें, इस बारे में हम आपकी मदद करना चाहते हैं। जब आप तैयार हों, तो आप ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और अपना नया प्रॉडक्ट फौरन डाउनलोड कर सकते हैं। या प्रमाणित बारकोड परामर्शदाताओं के हमारे अनुभवी स्टाफ से परामर्श करने के लिये स्वतंत्र महसूस करें।
क्या आप और अधिक जानना चाहते हैं? हमारे बारे में कम्पनी के रूप में तथा व्यक्तियों के रूप में और पढ़ें। बेहतर होगा अगर आप चीख कर बताने वाले हमारे ब्लॉग को पढ़ें।
और अधिक जानकारी के लिये, हमसे वेबसाइट www.azalea.com पर या फोन नम्बर 1.206.341.9500 पर सम्पर्क करें।